पलामू बाल सुधार गृह में नाबालिग ने की आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव
मौत की सही वजह जानने के लिए जांच में जुटी पुलिस
पलामू बाल सुधार गृह में नाबालिग ने की आत्महत्या बाथरूम में मिला शव
झारखण्ड दृष्टि न्यूज़ पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू/डेस्क: पलामू: शहर के बाल सुधार गृह में शुक्रवार को एक नाबालिग ने संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक नाबालिग को 8 अगस्त को गढ़वा जेल से यहां लाया गया था. पुलिस ने इसे शुरुआती तौर पर आत्महत्या का मामला बताया है, लेकिन मौत की सही वजह जानने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है. सुधार गृह में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है.
डीएलएसए (DLSA) के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि घटना की जाँच हर पहलू से की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि नाबालिग ने यह कदम क्यों उठाया. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को
रोकने के लिए बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी. फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की टीम घटना के कारणों की जाँच में जुटी हुई है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating