चौरिया में कुर्मी महासभा की बैठक, 20 सितंबर को रेल टेका–डहर छैका कार्यक्रम का ऐलान

चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी । झारखंड कुर्मी महासभा जिला इकाई गढ़वा की ओर से जिला महासचिव गोरख नाथ चौधरी के नेतृत्व में कुरमी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सरदार पटेल चौक, चौरिया में आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 20 सितंबर को पूरे झारखंड प्रदेश के साथ-साथ ओडिशा और बंगाल में कुर्मी समाज द्वारा रेल टेका और डहर छैका कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गढ़वा जिला इकाई ने इस कार्यक्रम के लिए नगर उटारी रेलवे स्टेशन को चिन्हित किया है।
नेताओं ने कहा कि कुर्मी समाज को ST सूची में शामिल करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उनका कहना है कि एक साजिश के तहत 1950 में भारत सरकार ने कुर्मी समुदाय को आदिवासी सूची से बाहर कर दिया, जबकि 1913 और 1931 की जनगणना में कुर्मी समाज को आदिवासी सूची में दर्ज किया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस कारण समाज के लोग राजनीतिक और आर्थिक रूप से लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। अगर कुर्मी समाज को ST सूची में शामिल किया जाए, तो उनके बच्चे भी आरक्षण का लाभ लेकर प्रशासनिक पदों पर पहुंच सकेंगे और राजनीतिक रूप से मजबूती पा सकेंगे।
इस मौके पर राजकुमार निराला, रविंद्र प्रसाद चौधरी, बैजनाथ चौधरी, यमुना चौधरी, प्रहलाद चौधरी, अवधेश प्रसाद चौधरी, रामनाथ चौधरी, डोमन चौधरी, विद्याधर चौधरी समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating