विकाश कुमार पासवान की रिपोर्ट
आज स्थानीय टी. वी. टावर रोड बैरिया मेदिनीनगर स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वधान में आयोजित प्रथम वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह सह वरिष्ठ नागरिक मंच नूतन संस्था परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस संस्था को क्यों बनाया गया इसका उद्देश्य क्या है और ये आगे आपके सामाजिक जीवन मे क्या कार्य करेगा इसको विस्तार से बताया गया जिसमे संस्था के उच्च पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि जैसा के नाम से ही स्पष्ट हो रहा है, बड़ा या श्रेष्ठ हम श्रेष्ठ कब होते हैं जब हम समाज के बीच में अपने उत्कृष्ट कार्यो को करते हुए तन मन और धन का दान करते हैं समाज के कल्याण में समाज के विकास में श्रेष्टम भागीदारी निभाते हैं, तभी हमारे आगे श्रेष्ठ या वरिष्ठ शब्द जुड़ पाता है, वरिष्ठ नागरिक मंच को बनाने की आवश्यकता क्यों और किस लिए पूरे पलामू मेदिनीनगर को बसाने में पलामू के सांस्कृतिक विरासत को विकसित करने में और हमें गौरवशाली भविष्य देने में हमारे माता-पिता का हमारे वरिष्ठ गणों का अहम भूमिका है हम जिस वातावरण में खड़े हैं पलामू मेदिनीनगर के अंदर में इस स्वच्छंद वातावरण को बनाने में इन्होंने कितनी कड़ी मेहनत की होगी इसका अनुमान लगाना पाना मुश्किल है, शब्दों में व्यक्त कर पाना और भी मुश्किल है ,हमारे जो भी वरिष्ठ आज उपस्थित इस सभागार में जब वे शारीरिक रूप से स्वस्थ या हमारी उम्र में जब थे तो उन्होंने उस वक्त समाज में अपना सकारात्मक योगदान दिया किसी ने पर्यावरण संरक्षण किया किसी ने साहित्यिक विरासत को बचाया तो किसी ने सांस्कृतिक विरासत को किसी ने आर्थिक सहयोग देकर समाज को आगे बढ़ाया तो किसी ने स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में किसी ने राजनीति में सेवा का आधार बनाया तो किसी ने समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े होकर गरीबी और अंधकार को दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाई क्या हमारा समाज या हमारे युवा इनका ऋण कभी उतार पाएगी जो इन्होंने अपना तन मन और धन तीनों को देकर इस शहर को सींचा है और इस शहर के लिए हमारे पीढ़ी के लिए एक विरासत हमें दिया है हम ऋणी हैं आपके, कल आप युवा थे और उस वक्त से आज तक आपने समाज को सिर्फ और सिर्फ दिया हे आज हम युवा है अगर आज हमने भी समाज को कुछ नहीं दिया तो कल हमारा समाज हमें ही अस्वीकार कर देगा, आपसे सीख कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए अपने आने वाली पीढ़ी को अपना मार्गदर्शी बनाने के लिए हमें वरिष्ठ नागरिक मंच बनाने की आवश्यकता पड़ी, और हमारे युवा कमेटी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए खड़ी है आपने कहा था हम लोग तन से हार गए हैं मन से नहीं आपका मन और हमारा तन इस समाज को आपके आईने से देखने का काम करेगा बस आपका आशीर्वाद हमारे सर पर ताकत के साथ बना रहे ऐसी आशा के साथ वरिष्ठ नागरिक मंच मेदिनीनगर के भविष्य में पडने वाले सभी और चुनौतीयौं को दूर करने के लिए अपने भावी बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए हर परिक्षेत्र में कार्य करेगा चाहे वह साहित्यिक मंच हो चाहे वह सांस्कृतिक मंच हो चाहे वह सामाजिक मंच हो, सरकारी और गैर सरकारी सभी संस्थाओं को उसके जिम्मेवारी का बोध कराएगा ताकि स्वच्छ और स्वतंत्र समाज का निर्माण हो सके इसके लिए वरिष्ठ नागरिक मंच युवा कमेटी, वरिष्ठ नागरिक मंच महिला कमेटी को अपनी शक्ति और आधार बनाएगा बिना भेदभाव किये जाति धर्म से ऊपर उठकर समाज के उत्कृष्ट कार्यो को अपना आधार बनाएगा, इसके अलावा आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच, युवा कमिटी, पलामू द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मानित समारोह मंच का गठन भी किया गया। जिसमें संरक्षक मण्डल सोमेस्वर प्रशाद, इन्दर सिंह नामधारी, K.K मिश्रा, सुरेश जैन, रघुवंश नारायण सिंह, प्रेम भसिम, ज्ञान चंद पांडेय, A. K विश्वकर्मा, M.P सिंह वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष के रूप में विजयानन्द सरस्वती जी, महा सचिव श्री भिखारी राम जी, उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, अतुल कुमार सिन्हा, सचिव के रूप में श्री D.S श्रीवास्तव, चीतेश मिश्रा जी,नारायण तिवारी, मुद्रीका सिंह, वीर केश्वर सिंह, कामेस्वर प्रशाद, अनुपमा तिवारी, संजू सिंह, जस्मती देवी, शशि बाला पाठक, वीणा मिश्रा, विजय शुक्ला, ओमकार प्रशाद, अंजनी सिन्हा, राज कुमार उजाला, सुनील कुमार चौबे, कमल किशोर, संजय सरण, राजकुमार उजाला, अंजनी कुमार, पप्पू जायसवाल, अजित कुमार, राजेंद्र राम, उमा सिंह, रमेश चंद्र दवेदी, सदन प्रशाद गुप्ता, सुरेश उदयपुरी, महावीर प्रशाद जैन, विजय कुमार मिश्रा जी को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया।
जिसकी अध्यक्षता श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) निवर्तमान उपमंहापौर ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच, यूवा कमिटी के सदस्य परिमल प्रसून, जय शंकर प्रशाद श्रीवास्तव, कुणाल राणा, अनिमेश सिंह, विकाश सिंह, चन्दन जी, प्रवीण जी, दिनेश आचार्य जी, देवेंद्र जी, दीपक जी, लाजवन्त तिवारी, दीपक सिंह, अंकित सिन्हा, नीलेन्द्र कुमार जी, संतोष चौधरी जी, नहेन्द्र पाल, गोपाल कुमार जी, देवदास जी उपस्थित रहे।
Read Time:7 Minute, 53 Second