Read Time:1 Minute, 2 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने धर्मराज पासवान को पार्टी का केंद्रीय कार्य समिति सदस्य बनाए जाने पर उनके आवास जाकर भव्य स्वागत एवं सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत करने के उनके योगदान की सराहना की।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत किशोर और उप प्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने धर्मराज पासवान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
