Read Time:1 Minute, 12 Second

रिपोर्ट:चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड
खरौंधी। प्रखंड के चौरिया में विजयादशमी के अवसर पर रावण का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने उत्साहपूर्वक दशहरा पर्व मनाया। आतिशबाज़ी और पटाखों की गूंज के बीच रावण दहन के साथ अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पुतला दहन के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। मौके पर मुखिया प्रमोद राम,न्यू आदर्श शिक्षित बेरोजगार संघ चौरिया के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार निराला, सचिव मंदीप साह, मनोज चौधरी,धनवंत गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
