।। गढ़वा में ईटा भट्ठा गिरने से एक मजदूर की हुई दर्दनाक मौत,चार मजदूर घायल,100 फिट ऊंचा था निर्माणाधीन भट्टा ।।
✍🏻जिला ब्यूरो अरमान खान
गढ़वा में मंगलवार को एक ईंट भट्ठा के गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, उसके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव में ईंट भट्ठा के प्लास्टर करने के दौरान हुआ।
भट्ठा का निर्माण करीब 100 फीट ऊंचा हो चुका था। 60 फीट की ऊंचाई पर पांचों मजदूर ईंट भट्ठा का प्लास्टर कर रहे थे। इस दौरान नवनिर्मित ईंट भट्ठा ऊपर से गिर गया, जिसमें उक्त पांचों दब गए।
एक ही गांव के हैं मृतक और घायल
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सम्भल जिला के मौ पुर बाबई गांव निवासी रामकुमार सिंह के 35 वर्ष पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में उसी गांव के चंद्रसेन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र मनवीर, मो. शमशाद के 22 वर्षीय पुत्र चमन, जालीम सिंह के 35 वर्षीय पुत्र संग्राम सिंह, रामचरण का 32 वर्ष पुत्र पुष्पेंद्र कुमार शामिल है।
हादसे के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कमरमा गांव में गुड्डू सिंह का चिमनी ईंट भट्ठा का निर्माण चल रहा था। भट्ठा का निर्माण करीब 100 फीट ऊंचा हो चुका था। 60 फीट की ऊंचाई पर पांचों मजदूर ईंट भट्ठा का प्लास्टर कर रहे थे।
10 मजदूर भट्ठा का निर्माण करने कमरमा गांव आए थे
प्लास्टर के दौरान नवनिर्मित ईंट भट्ठा ऊपर से गिर गया, जिसमें पांचों दब गए। भट्टे पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उन्हें बाहर निकाला और सदर अस्पताल लाया।
घायलों ने बताया कि उन्हीं के गांव यूपी के ही कासिम के कहने पर 10 मजदूर भट्ठा का निर्माण करने कमरमा आए हुए थे। करीब 1 महीने से उक्त भट्ठा का निर्माण चल रहा था।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating