0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second
छठ पूजा पर कमलापुरी वैश्य समाज गढ़वा द्वारा फल वितरण कार्यक्रम संपन्न

गढ़वा। सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को स्थानीय कमलापुरी वैश्य समाज, गढ़वा की ओर से गढ़ देवी मंदिर के समीप कमलापुरी मोहल्ला मेन रोड में व्रतियों के बीच पूजन सामग्री एवं फलों का वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें कमलापुरी परिवार की ओर से भव्य पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं के बीच सेव, अनानास, सुथनी, शक्करकंद, अदरक, ईख सहित अनेक पूजन सामग्री बड़े श्रद्धा भाव से वितरित की गई।

गढ़वा का यह क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने के कारण यहां आसपास के इलाकों से भारी संख्या में छठ व्रती पहुंचकर पूजन सामग्री ग्रहण किए।

स्थानीय कमलापुरी समाज के लोग इस तरह के सेवा कार्य को अपना सौभाग्य और पुनीत कर्तव्य मानते हैं। समाज समय-समय पर सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है।

कार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष अजीत कमलापुरी, महामंत्री अविनाश कमलापुरी, उपाध्यक्ष मनीष कमलापुरी, धन्नजय कमलापुरी, अजय कमलापुरी, विजय कमलापुरी, प्रवीण कमलापुरी, मनोज कमलापुरी, प्रमोद कमलापुरी, राजा कमलापुरी, मुकेश कमलापुरी, अरविंद कमलापुरी, सुधीर कमलापुरी, उत्तम कमलापुरी, उदय कमलापुरी, सुशील कमलापुरी, ग्रीश कमलापुरी, राहुल कमलापुरी, मनीष (पिंटू), सौरव साहू, हर्ष कमलापुरी, सागर कमलापुरी, रौनक कमलापुरी, ऋषिकेश कमलापुरी, अमन कमलापुरी, सिद्धांत कमलापुरी, संस्कार कमलापुरी तथा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजमणि कमलापुरी सहित पूरे कमलापुरी परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *