1 0
।। मझिआंव (गढ़वा):- मझिआंव अंचलाधिकारी प्रकरण…. पति और पत्नी दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, पत्नी ने शारीरिक शोषण और दहेज मांगने का लगाया है आरोप ।। - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 19 Second

✍🏻 ज़िला ब्यूरो अरमान खान

मझिआंव: सीओ प्रमोद कुमार ने अपनी पत्नी श्यामा रानी पर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि सीओ द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 133/ 25 दिनांक 1 नवंबर 2025 के अंतर्गत धारा 333,126 (2), 115 (2), 109 (1), 352,351 (2), 3(5) बीएनएस 2023 के तहत सीओ की पत्नी श्यामा रानी, रौशन कुमार एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
सीओ की पत्नी ने पति पर लगाया गंभीर आरोप

जबकि दूसरी ओर बिहार राज्य के गया से सीओ की पत्नी द्वारा पत्रकारों को फोन पर आवेदन कॉपी देते हुए बताया गया कि उन्होंने मझिआंव थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए वाट्सएप पर आवेदन पत्र भेज कर निवेदन किया गया है,और वे जल्द ही आवेदन का हार्ड कॉपी थाना को उपलब्ध करा देंगी।
इस संबंध में वाट्सएप पर पत्रकारों को आवेदन में कहा गया है कि उनके पति मझिआंव अंचल के अंचल पदाधिकारी हैं।उनका चरित्र गलत है,और उनके कई लड़कियों से अवैध संबंध है।01 नवम्बर को मुझे सूचना मिली कि लातेहार जिला के चंदवा थाना की एक मुस्कान शर्मा नामक लड़की मेरे पति के साथ उनके सरकारी आवास में रह रही है और गलत काम कर रही है। इसके बाद मैं अपने चचेरे भाई रौशन एवं ममेरे भाई राजा मझिआंव गये। और देखे कि मेरे पति एवं लड़की आपत्तिजनक अवस्था में बेड पर लेटे हुए हैं, और मुझे देखते ही हड़बड़ा गये।

इसके बाद मैं बाहर आ गई, और बाहर से ताला बंद कर दिया, इसके बाद मैं पुलिस को खबर किया और पुलिस ने उक्त लड़की मुस्कान शर्मा को हिरासत में ले लिया, और महिला थाना गढ़वा ले गई।


आवेदन में सीओ की पत्नी ने कहा है कि मैं जब भी अपने पति के साथ रहने के लिए आती हूं तो वह मुझे मारपीट कर भगा देते हैं,और मेरे पिताजी से 50 लाख रुपया दहेज के रूप में लाने के लिए दबाव बनाते हैं। आवेदन में कहा गया है कि मेरे शादी के समय पिता ने जो 100 ग्राम सोने का गहना दिया था। मेरे पति उसे भी अपने पास रख लिए हैं और नहीं दे रहे हैं। वे अक्सर शराब के नशे में डूबे रहते हैं, और सरकारी काम भी ठीक से नहीं करते तथा भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। बिना घूस दिए जनता का कोई भी काम में नहीं करते हैं। वहीं लिखा है कि जो लड़की उनके आवास में पकड़ी गई है वह आर्केस्ट्रा में काम करती है। अंत में आवेदन पत्र में निवेदन किया गया है कि मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करने शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने सरकारी आवास में एक लड़की से वैध एवं संबंध बनाने पर मेरे पति अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार पर प्राथमिक की दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग है।


इधर इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि श्यामा रानी द्वारा अभी तक हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई है उपलब्ध कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress