गरीबों की जमीन हड़पने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : ताहिर

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित मूर्ति टोला के समीप गरीब किसानों की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच रस्साकशी चल रही है। मामले की जानकारी देते हुए झामुमों के ताहिर अंसारी ने शनिवार देर शाम संवाददाताओं से कहा कि गरीब व असहाय परिवारों की भूमि पर कब्जा जमाने की मंशा रखने वाले भूमाफियाओं को किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड में अबुआ राज संचालित हो रहा है और इस व्यवस्था में जल, जंगल और जमीन के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ताहिर अंसारी ने जिला प्रशासन से भूमि माफियाओं तथा उनसे जुड़े सहयोगीयों की भूमिका की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि श्री बंशीधर नगर के डीएसपी, रमना के सीओ और थाना प्रभारी को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है, ताकि स्थिति को नियंत्रित रखने के साथ-साथ आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
ताहिर अंसारी ने प्रभावित रैयतो को भी सजग रहने की सलाह देते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासनिक स्तर पर उचित कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीन की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और स्थानीय प्रशासन को भी इसके प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating