0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

रिपोर्ट : चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड

खरौंधी (गढ़वा)। खरौंधी प्रखंड अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय चौरिया में शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वर्ष 2024 में इस विद्यालय को उत्क्रमित कर राजकीय माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया गया था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन विधायक भानू प्रताप शाही ने किया था। लेकिन उत्क्रमण के लगभग दो वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए किसी भी विषय का एक भी शिक्षक पदस्थापित नहीं किया गया है।
स्थिति यह है कि 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पढ़ाने को मजबूर हैं, जिससे विषयों की गहराई से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग और राज्य सरकार से गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों के शिक्षकों की तत्काल बहाली की मांग की है।
छात्रों का कहना है कि उनकी परीक्षाएं नजदीक हैं। यदि समय रहते शिक्षकों की नियुक्ति हो जाती है तो वे बेहतर ढंग से तैयारी कर अच्छे अंकों से परीक्षा में सफल हो सकते हैं। वर्तमान हालात में उनका भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष ठाकुर ने बताया कि शिक्षकों की कमी को लेकर विभाग को कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए एक भी शिक्षक की बहाली नहीं हो पाई है।

अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए ठोस कदम उठाता है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *