0 0
Read Time:3 Minute, 32 Second

भाजपा किसान मोर्चा की ओर से लगमा स्थित ब्रम्ह स्थान परिसर में टिफिन बैठक एवं प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु ने कहा कि हेमंत सरकार किसानों को धोखा देने का काम किया है। झामुमो सरकार में किसान त्राहिमाम कर रहे हैं धान खरीद देर से शुरू किया गया क्योंकि माफिया राज को बढ़ावा देना उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में किसानों को समय से खाद बीज तक नहीं मिलता। सत्ता में बैठे हेमंत सरकार के मंत्री अफसर कालाबाजारी को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं जिससे किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पलामू प्रमंडल में सिंचाई के लिए सोन नदी से पाइपलाइन से हर खेत को पानी देने के लिए काम शुरू किया था जिसमें झामुमो सरकार के अव्यवस्था के कारण योजना पुरा नही हो पाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार का 32 सौ रुपए धान खरीद का वादा था लेकिन किसानों से 2450 रुपए धान खरीद कर धोखा किया गया। धान खरीद इतना देर से शुरू किया गया कि किसान मजबुरी में माफियाओं के हाथों औने-पौने दामों मे लगभग 60 प्रतिशत लोग धान बेच चुके थे। झामुमो सरकार के कारण किसानों को भारी नुकशान हुआ है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि झामुमो सरकार ने किसानों के साथ भारी छल किया है। पुर्व की भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कृषि आशिर्वाद योजना चलाया था जिससे किसानों को सहयोग राशि मिलता था लेकिन झामुमो सरकार ने उसे बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार हर तरह से किसानों को प्रताड़ित कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे किसान मोर्चा जिला प्रभारी परितोष सिंह भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी संजय जायसवाल मेराल विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन मनोज जायसवाल अशोक केशरी कंचन पाण्डेय महेंद्र कुशवाहा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *