
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट
विशुनपुरा (गढ़वा ) : विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने विशुनपुरा अंचलाधिकारी खगेश कुमार पर विकासात्मक कार्यों में सहयोग ना करने के साथ साथ पंचायत समिति द्वारा पारित प्रस्ताव का अनुपालन नहीं करने पर निराशा जताई है.प्रमुख द्वारा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा गया कि विशुनपुरा प्रखंड में लगभग 85% किसान प्रत्यक्ष रूप से कृषि उत्पाद से जुड़े है ऐसे में उनकी मांग और जरूरत को देखते हुए पंचायत समिति के बैठक में सब्जी बाजार लगाने हेतु विशुनपुरा में पुराना पंचायत भवन के पास खाली पड़ी 1 एकड़ 48 डिसमिल जमीन अतिक्रमण मुक्त करने और विभागीय प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश अंचल विभाग को दिया गया था परिणाम स्वरूप अंचल विभाग द्वारा इसके विरुद्ध कार्य की शुरुआत उक्त जमीन की नापी और जमीन अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के साथ की गई।अतिक्रमणकारियों को खुद से 24 घंटे के अंदर जमीन अतिक्रमण मुक्त करने के कठोर आदेश दिए गए यहां तक लाउड स्पीकर से प्रचार प्रसार कराते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किए गए।यह घोषणा किया गया कि नामित लोगो के द्वारा 24 घंटे के अंदर जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो अंचल प्रशासन 20 दिसंबर को बुलडोजर से जमीन को खाली कराएगी। परंतु अब तक लगभग 15 दिन होने को चले और अंचल प्रशासन का बुलडोजर खामोश है
विशुनपुरा प्रमुख ने इस प्रकार के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए और इस मामले को गढ़वा उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए 5 जनवरी तक अतिक्रमण का कार्य पूर्ण करने का समय दिया है और अगर तय समय के अंदर अंचलाधिकारी द्वारा उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया , प्रखंड में जो भी पीएम किसान के योग्य लाभुक है और जिनका हजारों पीएम किसान के आवेदन अंचल में पेंडिंग है और उसकी विभागीय स्वीकृति कराते हुए उन्हें पी एम किसान का लाभ नहीं दिया गया, जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के नेतृत्व में ,प्रखंड के समस्त किसान ,प्रखंड के सब्जी विक्रेता आंदोलन को बाध्य होंगे।