विकास योजनाओं में दलाली और गरीबों के हक पर डाका बर्दाश्त नहीं-प्रमुख दीपा
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट
प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देतीं प्रमुख दीपा कुमारी व उपप्रमुख कविता कुमारी।

बिशुनपुरा प्रखंड में बुधवार को प्रशासनिक भ्रष्टाचार, लापरवाही और दलाली के विरोध में निर्वाचित जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतरे। प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी और उपप्रमुख कविता कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व कोचेया मोड़ से प्रखंड कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला गया।
धरना को संबोधित करते हुए प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि अब जनता को “दुधारू गाय” समझने की मानसिकता नहीं चलेगी। भ्रष्टाचार के कारण किसान, मजदूर और महिलाएं योजनाओं से वंचित हैं। उपप्रमुख कविता कुमारी ने कहा कि विकास योजनाओं में दलाली और गरीबों के हक पर डाका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरना के माध्यम से प्रशासन के समक्ष आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें पीएम किसान योजना, प्रमाण पत्र निर्गमन में देरी समाप्त करने, म्यूटेशन व ऑनलाइन कार्यों में तेजी, पेंशन, जन वितरण प्रणाली, मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अतिक्रमण हटाने तथा पंचायत निधियों के अनुपालन की मांग शामिल है।
धरना में कई पंचायत प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


About Post Author
chandeshraj1
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating