0 0
कुपा पंचायत सचिवालय में कंबल का किया गया वितरण - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 12 Second

खरौंधी।ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कुपा पंचायत सचिवालय परिसर में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मौके पर मुखिया प्रमोद राम ने कहा कि पंचायत का दायित्व है कि ठंड के इस कठिन समय में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए। कंबल वितरण का उद्देश्य किसी भी जरूरतमंद को ठंड से परेशान न होने देना है। आगे भी पंचायत स्तर पर ऐसे जनकल्याणकारी कार्य लगातार किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता देते हुए कंबल बांटे गए। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए पंचायत प्रशासन और मुखिया का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress