1994 बैच के हाई स्कूल मित्रों का भव्य मिलन, गढ़वा में हुआ ‘मित्र समागम–2’
1994 बैच के हाई स्कूल मित्रों का भव्य मिलन, गढ़वा में हुआ ‘मित्र समागम–2’
गढ़वा। रविवार की शाम गढ़वा नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में वर्ष 1994 में हाई स्कूल के छात्र रहे मित्रों का स्नेहिल जुटान ‘मित्र समागम–2’ के रूप में आयोजित हुआ। गढ़वा के रामा साहू हाई स्कूल एवं गोविंद हाई स्कूल के पूर्व छात्र इस अवसर पर एक-दूसरे से मिलकर भावुक हुए और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संगीतमय माहौल और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ यादगार बन गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद दोनों विद्यालयों के तत्कालीन प्राचार्य स्वर्गीय सरयू विश्वकर्मा जी एवं स्वर्गीय विश्वनाथ चौबे जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज प्रभात ने कहा कि ऐसे आयोजनों से 35 वर्ष पुराने बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं और मित्रता का बंधन और मजबूत होता है। उन्होंने युवाओं को “ग्राउंड फ्रेंडशिप” अपनाने की सीख दी। वहीं सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. निशांत सिंह ने इसे व्यस्त जीवन में खुशियों का स्रोत बताते हुए सेहत के लिए भी लाभदायक बताया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने दोस्ती को समुद्र से भी गहरा बताया। अधिवक्ता सचिन अग्रवाल, राहुल ऋषि एवं राकेश रौशन ने कहा कि हाई स्कूल की दोस्ती जीवन भर यादगार रहती है और ऐसे समागम समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
अंत में आयोजन समिति एवं डॉ. निशांत सिंह व संतोष कश्यप की ओर से सभी मित्रों को उपहार भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
About Post Author
jharkhanddrishtinews1
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating