
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला में 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य प्रक्षेत्र) के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र कुपा का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा की स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने इसे ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सौगात बताया।
वहीं जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान ने कहा की यह योजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।
मौके पर जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, बीडीओ रविन्द्र कुमार, अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा, थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अभिजित किशोर, झामुमो प्रखंड सचिव विनोद यादव, कुपा बीडीसी प्रतिनिधि बसंत यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।