0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second




अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। मुख्य सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से बने झुग्गी-झोपड़ियां, छज्जे, ठेले व गुमटियों को हटाया गया।

बुलडोजर की मदद से अतिक्रमित जमीन खाली कराई गई, जिससे सड़क पहले की तुलना में अधिक चौड़ी और साफ नजर आई तथा आवागमन सुगम हो गया।
अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने पहले ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से बुधवार तक की डेडलाइन दी थी। तय समय गुजर जाने के बाद गुरुवार को अंचल पदाधिकारी विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी आकाश कुमार व पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

प्रशासन के अनुसार सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अक्टूबर 2025 में सड़क दुर्घटना में नव विवाहित युवती संगीता सोनी के मौत के बाद से ही अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने समाहरणालय में दिशा की आयोजित बैठक में भी अतिक्रमण का मसला उठाया था। और प्रखंड प्रमुख करूणा सोनी ने कहा था कि रमना प्रखंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाना उनकी पहली प्राथमिकता में आता है।

सीओं विकास कुमार पांडेय ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। मुख्यालय के शहीद भगत सिंह चौक, सर्वेश्वरी चौक और हरिगणेश मोड़ पूरी तरह बाधा मुक्त रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा कब्जा करने वाले व दुकानों के बाहर अतिरिक्त सामान निकालने वाले दुकानदारों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

अभियान के दौरान अंचल निरीक्षक दिवाकर सिंह, अंचल अमीन कुंदन ठाकुर, शुकरण सिंह समेत अन्य प्रशासनिक कर्मी मौजूद थे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *