

चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर एवं उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भवनाथपुर थाना प्रभारी रंजनी रंजन एवं पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी खरौंधी सह झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर राम उपस्थित रहे। दोनों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए कहा की उनका जीवन संघर्ष, समानता एवं शिक्षा का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समता और न्याय की स्थापना संभव है।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं की सराहनीय भागीदारी रही। सभी ने एकजुट होकर बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Leave a Reply