Read Time:1 Minute, 4 Second

झारखंड सरकार द्वारा प्रशासनिक स्तर पर किए गए फेरबदल के तहत खरौंधी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें हजारीबाग जिले का जिला पंचायती राज पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद प्रशासनिक महकमे में चर्चा का माहौल है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने खरौंधी प्रखंड में कई विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पंचायत स्तर के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने उनके नए पद पर नियुक्ति को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि वे नई जिम्मेदारी में भी बेहतर कार्य करेंगे।