0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -जिले के उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्र शुक्रवार को रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय के औचक निरीक्षण में सख्त रुख में नजर आए। निरीक्षण के दौरान कई कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही और समय पालन में कोताही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा मिली तो कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उनके अचानक निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी अपने-अपने कार्यों में सक्रिय दिखे।
कार्यालय निरीक्षण से पूर्व उपायुक्त ने मड़वनिया पंचायत स्थित जुड़वनिया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद मड़वनिया के एक अन्य आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने सेविका को केंद्र की साफ-सफाई एवं बच्चों के लिए बेहतर वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया।
प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर प्रमुख करुणा सोनी ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया तथा जनहित में शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान उपायुक्त ने बीडीओ सह सीओ विकास पांडेय के साथ प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा भी की और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।
गौरतलब है कि उपायुक्त बनने के बाद पशुपति नाथ मिश्र का जिले के किसी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का यह पहला औचक निरीक्षण था, जिसे प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *