Read Time:1 Minute, 4 Second
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। प्रखंड के कुपा पंचायत के कुपा गांव निवासी लोचन भुइंया (50 वर्ष) के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे समय में कुपा पंचायत के मुखिया प्रमोद राम ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने मृतक परिवार को तत्काल राहत के तौर पर 1 हजार रुपए नकद एवं 50 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया।
मुखिया ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में हम मृतक के परिजनों के साथ हैं।
मौके पर जुगेश भुइंया, कंचन पासवान, नरेश भुइंया सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।