विशुनपुरा हरिजन मोहल्ला की सड़क बनी दलदल, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट
बिशुनपुरा (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के विशुनपुरा हरिजन मोहल्ला में सचिन दास के घर से प्रगास मोड़ तक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है। बरसात के दिनों में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, जबकि चारपहिया वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो चुका है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है।
कुछ स्थानीय लोगों ने भी रास्ते का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल किया लेकिन अभी तक किसी भी प्रतिनिधि ने सुध नहीं लिया और इसके बावजूद लोग आस लगाए बैठे है कि इनका कब समाधान होगा
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण की मांग से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अविलंब सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Leave a Reply