0 0
ग्राम गम्हरिया में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ।*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*ग्राम गम्हरिया में शनिवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सनराइज क्लब गम्हरिया के अध्यक्ष अजय प्रसाद यादव ने की। वहीं रॉक क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत कुशवाहा सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।बैठक में छठ घाट की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव रखे और आपसी सहयोग एवं एकजुटता के साथ छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को एकजुट कर छठ पूजा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। सनराइज क्लब एवं रॉक क्लब के संयुक्त प्रयास से गांव में सामाजिक एकता, भाईचारे और सहयोग का संदेश दिया गया। - Garhwa Drishti

Read Time:0 Second

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress