बंशीधर नगर भाजयुमो ग्रामीण मंडल की ओर से बच्चों को कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए किया जागरूक
बंशीधर नगर भाजयुमो ग्रामीण मंडल की ओर से मंगलवार को पार्टी स्थापना सप्ताह के अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय हलिवंता व उत्क्रमित उच्च विद्यालय पीपरडीह में बच्चों को कोविड-19 का टीका लेने के प्रतीक जागरूक किया गया। सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश चौबे, मंडल अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, महामंत्री रितेश तिवारी, सत्यनारायण पांडेय आदि ने 12 वर्ष व इससे ऊपर के छात्र-छात्राओं को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए टीका लेने के प्रति जागरूक किया। कहा कि बच्चों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए विद्यालय में ही टीकाकरण शिविर आयोजित की जाएगी। आप सभी अपने साथ-साथ अपने पास-पड़ोस के बच्चों को भी कोविड-19 का टीका लेने के प्रति जागरूक कर उन्हें टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाएं। आप सभी कोविड-19 का टीका लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को सफल बनाएं। मौके पर प्रधानाध्यापक संजय मेहता, विकास पांडेय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका व बच्चे उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating