प्रेमिका की शादी की खबर सुन प्रेमी ने खाया जहर
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी की खबर सुनकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय महतो उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। वह हेसल कटहर टोली का रहने वाला था। पिछले पांच साल से उसका गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम था। ढाई साल पहले दोनों घर से भागे भी थें। भागने के कुछ दिनों के बाद वे लोग वापस आ गए थें।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले विजय को पता चला कि 18 अप्रैल को उसकी प्रेमिका की शादी हो रही है। इसके बाद वह मानसिक तनाव के बीच दुमका से सीधे अपने घर आया। गांव आने के बाद उसने काफी प्रयास किया कि प्रेमिका की शादी रुक जाए। लेकिन जब वह सफल नहीं हो सका तो जहर खा लिया।
वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि प्रेमिका के पिता और अन्य परिजनों ने प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। इस मामले में मृतक प्रेमी विजय महतो के परिजनों ने अनगड़ा थाने में प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ शिकायत भी की है। अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जहर खाकर आत्महत्या करने का दिख रहा है। क्योंकि, विजय का शव उसके घर की ही छत से बरामद हुआ है।
18 अप्रैल को मृतक के प्रेमिका की शादी होनी थी। लेकिन, प्रेमी की मौत की खबर मिलने के बाद प्रेमिका के परिजनों ने फिलहाल शादी टाल दी है। अनगड़ा पुलिस ने प्रेमी के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए रिम्स भेज दिया है।

Leave a Reply