0 0
Read Time:3 Minute, 45 Second




जिला परिषद के सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के निमित्त निर्वाचन कार्य को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। 

यह प्रशिक्षण नए अनुमोदित निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा वैसे निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को दिया गया जो पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण में भाग नहीं ले सके थे। मौके पर प्रशिक्षण कोषांग से क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संतोष गुप्ता मौजूद थे वहीं मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कुल 63 निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी 4 पदों जिसपर चुनाव कराया जाना है, को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के द्वारा चुनाव कराने से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मौके पर मतदान का समय प्रातः 7 बजे से 3 बजे की जानकारी देते हुए बैलेट बॉक्स की तैयारी, मतदान की पूरी प्रक्रिया, टेंडर बैलट, स्क्रूटनी, चुनाव कराने हेतू मिले सामग्री का मिलान, इलेक्टरल रोल में आर्डर का मिलान, मतपत्र लेखा, सीलिंग मटेरियल, प्रपत्र 5, नामांकन प्रक्रिया समेत अन्य की जानकारी दी गई। वहीं सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्य से संबंधित विषय पर मुख्य रूप से मतदाता सूची एवं चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त हस्त पुस्तिका से संबंधित नियमों को लेकर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें हस्त पुस्तिका का अच्छे से अध्ययन कर ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए नॉमिनेशन हेतु उम्मीदवार द्वारा दिए जाने वाले जाति प्रमाणपत्र समेत दस्तावेजों की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के लिए मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए निर्वाचन हेतु कुल चार चरणों चुनाव होगा। जिसमें गढ़वा जिले में प्रथम, तृतीय और चतुर्थ चरण में क्रमशः दिनांक 14 मई, 24 मई एवं 27 मई, 2022 को चुनाव होगा।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *