खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी:अंबालिका एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ए पी ए डी पब्लिक स्कूल चौरिया के प्रांगण में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस मनाई गई तथा पृथ्वी और पर्यावरण को बचाने के लिए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया और छात्र छात्राओं को और अभिभावकों को और यहां उपस्थित सभी बुद्धिजीवी को बताया गया विद्यालय के प्रांगण में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शिव कुमार चौधरी ने कहा कि दिन प्रतिदिन जलवायु खराब होती जा रही है इसे बचाने के लिए हम लोग को अपना कर्तव्य को दृढ़ संकल्पित होकर पालन करना होगा सभी लोगों को जागरूक होकर एक दूसरे को जागरूक करना होगा जंगल को को बचाना होगा वन्यजीव को बचाना होगा हमारे आसपास हो रही प्रदूषण चाहे वह ध्वनि प्रदूषण हो मृदा प्रदूषण हो जल प्रदूषण हो वायु प्रदूषण हो प्रदूषित होने से रोकना होगा । हम सभी का कर्तव्य होगा कि प्रत्येक लोग प्रत्येक वर्ष एक या एक से अधिक वृक्ष लगाएंगे और सभी से लगवा आएंगे इस वृक्ष को अपना पुत्र मानकर तथा उसका नाम रखकर उसे समय-समय पर पानी उर्वरक देंगे इस प्रकार प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग पानी की कमी और अन्य बहुत सारे संकटों से बचा जा सकता है इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक श्री धनंजय कुमार ने किया मौके पर इस विद्यालय के शिक्षिका श्रीमती चंचला कुमारी पूजा कुमारी रीमा कुमारी अभिभावक अंतु चौधरी नागनाथ चौधरी बैजनाथ राम सुमंत विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा पंकज विश्वकर्मा कंचन चौधरी सीताराम चौधरी आदि कई लोग उपस्थित थे
Read Time:2 Minute, 38 Second