शादी से लौटने के क्रम में पति-पत्नी एवं बच्चे की मौत
शादी समारोह से घर लौटने के क्रम में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से स्कूटी टकराया
सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 झाबरी में एक स्कूटी ने खड़े ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार तारकुआं बहड़ाडीह निवासी 35 वर्षीय नरेश महली और उनके 3 साल के बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं,अस्पताल ले जाने के दौरान नरेश महली की 26 वर्षीय पत्नी चैती महली की भी मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी पूनम महली गंभीर रूप से घायल है, जिसे टीएमएच रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि घटना गुरुवार शाम की है।
जानकारी के अनुसार नरेश महली अपने फुफेरा साला की शादी में शामिल होने के लिये परिवार के साथ ईचागढ़ गए थे। जहां शादी समारोह में शामिल होकर वह अपने परिवार को लेकर वापस अपने घर तारकुआं बहड़ाडीह आ रहे थे। उसी दौरान उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर से जा टकराई।
Read Time:1 Minute, 27 Second