खूंटी में दिन दहाड़े बैंक मित्र को मारी गोली, 3 लाख की छिनतई
खूंटी में दिन दहाड़े बैंक मित्र को मारी गोली, 3 लाख की छिनतई
झारखंड के खूंटी जिले के अड़की प्रखंड में अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को सुबह प्रखंड परिसर स्थित बैंक के सामने बाइक सवार 3 अपराधियों ने बैंक मित्र को गोली मार दी। इसके बाद महिला से तीन लाख रुपये लूट लिए।
अपराधियों के हमले में 25 वर्षीय प्रभा कुमारी घायल हो गई हैं। गोली महिला की कमर में लगी है। घायल अवस्था में प्रभा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
घायल बैंक मित्र प्रभा कुमारी के परिजनों ने बताया कि वह रुपये जमा करने के लिए अड़की प्रखंड़ मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गई थी। इसी दौरान हमला हुआ। प्रभा कुमारी अड़की दुर्गा मंदिर के पास की रहने वाली है। बैंक के सामने से तीन अपराधियों ने रुपये की छिनतई का प्रयास किया। विरोध करने पर गोली मार दी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating