0 0
कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 4 Second
कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली
गढ़वा : शहर के साईं मुहल्ला स्थित आर.पी. सेवा सदन में आर.पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से विश्व कैंसर दिवस मनाया गया । इस दौरान मरीज और उनके परिजनों सहित उपस्थित अन्य लोगों को कैंसर से संबंधित जानकारी दी गई । बचाव और समय रहते समुचित इलाज के लिए लोगों को जागरूक किया गया ।
   मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शल्य चिकित्सक डॉक्टर मनोज दास ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता आवश्यक है । विश्व कैंसर दिवस इसी पर केंद्रित है । जन जागरूकता से ही कैंसर पर काबू पाया जा सकता है । लोग खुद भी बचेंगे और दूसरे को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करेंगे । हमारी माताएं, बहने सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं । बेस्ट कैंसर से बचने के लिए छह माह तक बच्चों का स्तनपान जरूरी है । महिलाओं में जागरूकता के लिए विश्व स्तनपान दिवस भी मनाया जाता है । डॉक्टर पातंजली केसरी ने कहा कि कैंसर से डरने की आवश्यकता नहीं है । जानकारी और बचाव ही इसका सही इलाज है ।गुटखा, तंबाकू आदि नशाजनित मादक पदार्थों से परहेज कर समय पर समुचित इलाज से हम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से निजात पा सकते हैं । उन्होंने कहा कि युवा वर्ग गुटखा का सेवन नहीं करें । गुटखा मुंह के कैंसर का प्रमुख कारण है । आर.पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सह परामर्श शिविर लगाया जाता है । इस दौरान भी लोगों को जागरूक किया जाता है । उन्होंने कहा कि भोजन में पत्तेदार सब्जी, फल आदि का सेवन करें ताकि शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी ना हो। इसके अतिरिक्त शारीरिक गतिविधि को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया ।मौके पर डॉक्टर अंजली, संगीता कुमारी, खुशी कुमारी, सुनील कुमार, अमित कुमार, रंजना कुजूर, शमां परवीन, मोहम्मद जावेद, शुभम रंजन, प्रीतीला तिर्की, बबीता कुमारी सहित काफी संख्या में मरीज और उनके परिजन संहिता अन्य लोग उपस्थित थे ।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress