धुरकी:-प्रखंड सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संबंधी ट्रेनर ने शिक्षकों को दिए कई दिशा निर्देश
*धुरकी:-प्रखंड सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संबंधी ट्रेनर ने शिक्षकों को दिए कई दिशा निर्देश*
*गढ़वा ब्यूरो#ARMAN*
धुरकी।गढ़वा। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है।। अधिकारी पदाधिकारी के साथ कर्मचारी अपने-अपने प्रखंड में निर्वाचन से संबंधित सभी गाइडलाइन को देखते और समझते हुए पूरी तैयारी में लगे हुए हैं।
वही आज धुरकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रखंड ट्रेनर संजीव कुमार सिंह ने प्रखंड के सभी शिक्षकों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संबंधी दिशा निर्देश दिए। साथ ही हाई स्कूल शिक्षक बृजेश कुमार और हाई स्कूल शिक्षक विनय कुमार के साथ ट्रेनर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के सभी बूथों पर निष्पक्ष चुनाव कराना ही परम उद्देश्य है। वहीँ बैठक में उपस्थित धुरकी बीडीओ सत्यम कुमार ने सभी शिक्षक को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अपने बूथों का जायजा लिया जाए और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिए गए गाईड लाईन को अनिवार्य रूप से निर्वहन करें।बैठक में उपस्थित शिक्षक गणेश ठाकुर, शिक्षिका सुनीता कुमारी, शिक्षक अतिकुर रहमान, सहित सैकड़ों संख्या में शिक्षक मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating