1 0
Read Time:2 Minute, 55 Second

गढ़वा ब्यूरो#ARMAN

रंका:-झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, संयोजक परविंदर सिंह, कोऑडिनेटर सत्यनारायण सिंह, जिला सह कोऑडिनेटर कैसर जावेद, जिला के सदस्यता प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला जी के आह्वान पर आज दिनांक 24/04/2022 को रंका प्रखंड में “संवाद ” प्रखण्ड स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन (संगठन सशक्तिकरण अभियान) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के रंका प्रखंड के प्रभारी व प्रदेश प्रतिनिधि सह ज़िला अल्पसंख्यक कोंग्रेस के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने कार्यक्रम का प्रारंभ उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजनों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर के किया। उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए गढ़वा ज़िला संयोजक परमिंदर सिंह ने कहा कि हमे इस तरह के संवाद कार्यक्रम आयोजित कर के कांग्रेस पार्टी को जन साधारण तक पहुंचाने की जरूरत है। कांग्रेस की नीतियों ने सदा ही देश को मजबूत बनाने का काम किया है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों के हक और हुकूक के लिए सदा से ही संघर्ष करती आ रही है।
कार्यक्रम के अंत में प्रखण्ड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्षों से, सभी प्रखण्ड स्तरीय अग्रणी संगठन एवं कांग्रेस के अन्य अनुषांगिक संगठनों से कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए उस विषय पर लिखित रूप से विचार एवं सुझाव लिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रखण्ड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्षों से, सभी प्रखण्ड स्तरीय अग्रणी संगठन एवं कांग्रेस के अन्य अनुषांगिक संगठनों से कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए उस विषय पर लिखित रूप से विचार एवं सुझाव लिया गया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष विजेंदर चौधरी,सचिव राजन कुमार,युवा कोंग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोशाहिद हुसैन,पूर्व अध्यक्ष गौरी शंकर प्रसाद,रामाधार ठाकुर,सत्यनारायण सिंह,इत्यादि उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *