माता-पिता की पुण्य स्मृति में खोला पनशाला, 15 सालों से कर रहा जल सेवा, कहा- आत्मा की शांति मिलती है तथा मन प्रसन्न होता है…
गढ़वा ब्यूरो#ARMAN
श्री बंशीधर नगर:– शहर में जहां चिलचिलाती धूप के साथ भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है. वही शहर में कई लोग ऐसे है जो इनको ठंडक देने के लिए सालों से प्याऊ लगा कर लोगों कि सेवा कर रहे है। कोई माता-पिता की स्मृति में लगा रहा तो कोई जनसेवा कर रहा है। इसी बीच शनिवार की शाम में शहर के चचेरिया पुल के निकट स्थित राम प्रसाद जर्दा मर्चेंट एवं रूप महल के प्रो0 हृदयानंद कमलापुरी के ओर से स्व रामदेनी साह व स्व यमुना कुंवर की पुण्य स्मृति में पनशाला खोला गया। पनशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह गढ़वा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल ने फीता काटकर तथा बुजुर्ग राहगीरों को बतासा व शीतल जल पिलाकर किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सह गढ़वा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल ने कहा की प्रचंड गर्मी में प्यासे राहगीरों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा राम प्रसाद द्वारा वर्षों से यहां पर लगातार गर्मी के दिनों में राहगीरों के लिए बतासा पानी पिलाया जाता है.वही उपस्थित लोगों ने इस कार्य से प्रसन्न होकर राम प्रसाद जर्दा मर्चेंट एवं रूप महल के प्रो हृदयानंद कमलापुरी के कार्य की सराहना की। उन्होंने कि आदमी के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी दाना और पानी की व्यवस्था लोग अपने घर के आसपास करें। राम प्रसाद जर्दा मर्चेंट ने बताया कि उन्होंने अपने माता पिता की याद में वर्ष 2007 से वैशाख माह में जल सेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि हम तो सेवा करते हैं और कराता ऊपर वाला है। उन्होंने लगातार 15 साल से अपने दुकान पर स्थायी प्याऊ की व्यवस्था करते आ रहे हैं जो अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्ष से कोरोना काल में यह कार्य बंद था। प्याऊ की व्यवस्था होने से आने व जाने वाले यात्री अपनी प्यास बुझाते हैं। उन्होंने कहा की यह कार्य करने में हमारे माता पिता के आत्मा की शांति मिलती है तथा मन प्रसन्न होता है। मौके पर पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज श्री बंशीधर इकाई के अध्यक्ष संभूनाथ सौदागर, वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र चौबे,रवि प्रकाश,कामता प्रसाद,बुच्चू देव,अजय प्रसाद,सुदर्शन प्रसाद,अशोक जायसवाल,संतोष कमलापुरी,विद्या भास्कर उर्फ छोटू,वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू,अनूप निराला,उमेश कुमार चाहत,दीपक कमलापुरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating