झारखंड में बिजली कटौती पर साक्षी धौनी है नाराज
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी झारखंड में बिजली की कटौती को लेकर हैं नाराज, ट्वीट कर पूछा सवाल
बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की खपत काफी बढ़ गई है और कहीं न कहीं बिजली की कटौती भी की जा रही है। इसका असर आम आदमी के साथ-साथ सेलिब्रेटी पर भी पड़ रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने झारखंड में बिजली कटौती को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने राज्य में बिजली की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर भी टिप्पणी की है।
साक्षी धोनी रांची में अपने फॉर्म हाउस पर रहती हैं। धोनी इस समय आईपीएल खेलने के लिए महाराष्ट्र में हैं। साक्षी ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक करदाता के रूप में वह अपनी जिम्मेदारी अदा कर रही हैं लेकिन वह जानना चाहती हैं कि आखिर राज्य में बिजली को लेकर इतनी परेशानी क्यों है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘झारखंड के एक करदाता होने के नाते मैं यह जानना चाहती हूं कि यहां आखिर इतना बिजली संकट क्यों है? हम बिजली बचाने को लेकर अपनी भूमिका गंभीरता से निभा रहे हैं।’
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब साक्षी ने राज्य में बिजली संकट पर ट्वीट किया हो। 19 सितंबर 2019 को ट्वीट किया था। साक्षी ने कहा था, ‘रांची में लोग रोजाना पावर कट का सामना कर रहे हैं। रोजाना 4 से 7 घंटे तक बिजली काटी जाती है। आज 19 सितंबर 2019 के दिन भी पांच घंटे से बिजली नहीं है। आज मौसम भी अच्छा है और कोई त्योहार भी नहीं है। मुझे उम्मीद है कि संबंधित विभाग द्वारा इस समस्या पर ध्यान दिया जाएगा। ‘
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating