0 0
Share
Read Time:4 Minute, 16 Second

गढ़वा : हिंदू मुस्लिम समन्वय समिति के तत्वाधान में बुधवार की शाम कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के  पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन कला संस्कृति , खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के  मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने रोजा खोल कर देश की अमन, चैन, खुशहाली तथा कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए दुआ मांगी।
    मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में सभी पर्व त्योहार  दोनों समुदाय के लोग मिलकर काफी बेहतर तरीके से मनाते हैं। आज के इस इफ्तार पार्टी में दोनों समुदायों की संख्या को देख कर काफी प्रसन्नता हो रही है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा हिंदू – मुस्लिम एकता का मिसाल है। जितना प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता गढ़वा में देखने को मिलता है उतना कहीं और नहीं मिल पाता है। गढ़वा में होली, दशहरा, रामनवमी, ईद, बकरीद, मुहर्रम सभी पर्व त्योहार दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर आपसी समन्वय एवं सौहार्द के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना अब समाप्त होने वाला है। खुशियों का त्योहार ईद आने वाला है। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए शांति एवं सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील किया। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा गढ़वा का दोनों समुदायों का एकता, सौहार्द एवं समन्वय अनुकरणीय है। गढ़वा वासियों से झारखंड सहित पूरे देश के लोगों को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज गढ़वा में से जिस प्रकार से इफ्तार पार्टी में दोनों समुदाय के लोग आपसी सद्भावना के साथ शामिल हुए यह सचमुच काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि कोई भी मजहब आपस में शत्रुता करना नहीं सिखलाती है। हर मजहब में आपस में प्रेम, सहयोग एवं सद्भावना की बात बताई जाती है। परंतु कुछ राजनीतिक स्वार्थी तत्वों  की वजह से समाज में आपसी सौहार्द बिगड़ता है। फिर भी गढ़वा एवं गढ़वा के लोग अपने आप में बेहतरी का नमूना हैं। इस इफ्तार पार्टी में काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दुबे आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, जितेंद्र सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता, पूर्व नप अध्यक्ष अनिता दत्त, डॉ यासीन अंसारी, नसीम अंसारी, कंचन साहू, परेश तिवारी, मदनी खान, संतोष केशरी, डॉ असजद अंसारी, रेखा चौबे, सुषमा मेहता, ताहिर अंसारी, राकेश पाल, राजीव चौबे, अरविंद तूफानी, नसीम अख्तर सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 660 total views,  1 views today

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *