26 मुखिया 29 वार्ड सदस्यों ने भरा पर्चा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट- रमना
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत होने वाले तीसरे चरण के मतदान को लेकर चौथे दिन गुरुवार को मुखिया पद के लिए 26 व विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्य पद के लिए 29 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन क्रमशः निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ सतीश कुमार सिन्हा व बीडीओ ललित प्रसाद सिंह के समक्ष दाखिल किया। जिनमे सदर पंचायत से गोपाल राम,मिथलेश कुमार पासवान,शिला देवी,मडवनिया पंचायत से स्वीटी वर्मा,ममता सिंह, बुलका से उर्मिला देवी,सोना देवी,हरादाग कला पंचायत से कुलवंती देवी,गम्हरिया से शारदा देवी,सोनी देवी,कलावती देवी,कर्णपुरा पंचायत से योगेंद्र कुमार पांडेय,भगोडीह से कुमारी कविता भारती,रीता देवी,बहियार खुर्द से बिमली देवी, बबिता कुमारी, बसिया देवी,टंडवा से जेठन सिंह,गुलाम अली अंसारी,सोनी देवी,सिलीदाग से दीपक कुमार सिंह,बहियार कला से सलेहा बीबी,पुष्पा देवी,सरिता देवी,आत्मा बीबी,हसीमा बीबी ने अपना नामांकन दाखिल कराया.इधर गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के मुखिया पद के सात प्रत्याशी एवं वार्ड सदस्य पद के 13 उम्मीदवारो ने नामांकन प्रपत्र क्रय किया।इधर प्रत्याशियों को नामांकन करने तथा नामांकन पत्र की बिक्री शांतिपूर्ण ढंग से कराने एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर स्थानीय थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आयी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating