धुरकी से बिनोद पटेल
धुरकी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे दिन मुखिया पद के 19 एवं वार्ड सदस्य पद के 56 संभावित प्रत्याशी पर्चा दाखिल किया।
वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरूवार के दिन कुल 45 नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई। वहीं मुखिया प्रत्याशी ने अपने समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुँच कर बारी बारी से नामांकन दाखिल किया। जिसमें खाला पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी अनिता कुमारी, गनियारी से गुलाब हुसैन अंसारी, इसरत नुरी,रक्सी ठगनी देवी, धुरकी सहादत अंसारी के अलावा 56 वार्ड सदस्यों ने नामांकन किया। नामांकन में विकास कुमार शशिकांत विश्वकर्मा राहुल कुमार सुरेंद्र कुमार अंचल उपनिरीक्षक विभूति नारायण सिंह अंचल नाजिर आशुतोष कुमार झा रविंद्र कुमार कार्यालय सहायक विश्वजीत मुर्मू अंचल अमीन इकबाल अंसारी अंचल कंप्यूटर ऑपरेटर हाफिज अंसारी वहीं सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद एएसआई सुबोध कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Read Time:1 Minute, 39 Second