प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी तथा तृतीय मतदान अधिकारी को दिया जाएगा प्रशिक्षण
नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग- सह- अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, श्री आलोक कुमार ने बताया है कि पंचायत निर्वाचन 2022 के निमित्त सभी पीठासीन पदाधिकारी प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी तथा तृतीय मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण दिनांक 2, 3 व 4 मई 2022 को दो पालियों में निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि दिनांक 2 मई को गढ़वा जिला के सभी पीठासीन पदाधिकारी का प्रशिक्षण दो पालियों में क्रमशः प्रथम पाली में पूर्वाह्न 11:00 से 1:00 बजे अपराह्न तक तथा दूसरी पाली में 2:00 बजे से 4:00 बजे अपराह्न तक राजकीयकृत गोविंद प्लस- टू उच्च विद्यालय, गढ़वा कराया जाएगा। दिनांक 3 मई को प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण दो पालियों में क्रमशः प्रथम पाली में पूर्वाह्न 11:00 से 1:00 बजे अपराह्न तक तथा दूसरी पाली में 2:00 बजे से 4:00 बजे अपराह्न तक तथा दिनांक 4 मई को द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण भी दो पालियों में गोविंद प्लस- टू उच्च विद्यालय, गढ़वा में सम्पन्न कराया जाएगा। दिनांक 4 मई को निर्धारित प्रशिक्षण पूर्व में 5 मई 2022 को निर्धारित था जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित करते हुए दिनांक 4 मई को निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी कोविड-19 अनुरूप व्यवहारों का अनुपालन करते हुए ससमय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।
Previous post
केतार पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी विक्रमा सिंह के नामांकन दाखिला में उमड़ा जनसैलाब
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating