चुनाव लड़ने के लिए प्रेमी ने प्रेमिका से रचाई शादी!
चुनाव लड़ने के लिए प्रेमिका से रचाई शादी, महिला के लिए आरक्षित हुए सीट पर एक पुरुष उम्मीदवार ने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली और अपनी प्रेमिका को पत्नी बनाकर उसे चुनाव में उतारने की तैयारी कर डाली।
बोकारो जिले में जिला परिषद चुनाव में किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे एक निवर्तमान जिला परिषद सदस्य की उम्मीदों पर सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से पानी फिर गया।लेकिन निवर्तमान सदस्य ने इस बाधा को दूर करने का रास्ता निकाल लिया है। जैसे ही महिला वर्ग के लिए सीट आरक्षित हुआ।उसके बाद बोकारो के नावाडीह प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 के निवर्तमान जिला परिषद सदस्य टिकैत महतो ने अपनी ही पंचायत गोनियाटो की प्रेमिका खुशबू से शादी कर ली।अब पत्नी बन प्रेमिका खुशबू कुमारी पति की नैया पार लगाने की कोशिश करेंगी।
दरअसल, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 इस बार जनरल महिला के लिए आरक्षित है, जबकि निवर्तमान जिला परिषद सदस्य टिकैत महतो कुंवारे हैं।उनकी सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से वे चुनाव नहीं लड़ सकते थे।इसलिए उसने अपनी प्रेमिका कुमारी खुशबू से शादी का प्रस्ताव रखा, इस शादी का दोनों घरवाले पहले से विरोध कर रहे थे। लेकिन दोनों ने घरवालों के विरोध को दरकिनार करते हुए कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में घरवालों की सहमति से मंदिर में जाकर ब्याह रचा लिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating