पुलिस स्टाफ क्वार्टर से महिला का शव बरामद
पुलिस स्टाफ क्वार्टर से महिला का शव बरामद
शुक्रवार सुबह मेदिनीनगर में पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर में एक महिला का शव मिला। महिला का शव फंदे से लटक रहा था। घटना क्वार्टर नंबर चार की है. इसी क्वार्टर में ट्रैफिक कांस्टेबल शीलवंती डोंगो रहती है।
बताया जाता है कि शीलवंती की बहन की बेटी चंदा कुमारी डेढ़ महीने से शीलवंती के साथ क्वार्टर में रह रही थी। 29 वर्षीय चंदा चाईबासा जिले के नरसंडा की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले उसने चाईबासा के राज चौहान से प्रेम विवाह किया था।
गुरुवार की रात फोन पर बात करने के दौरान पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार को चंदा रोज की तरह सुबह उठी। कुछ देर बाद वह वापस कमरे में चली गई। करीब साढ़े आठ बजे जब उसकी मौसी ने दरवाजा खोला तो दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से देखा तो चंदा फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों का हुजूम उमड़ पड़ा।
शहर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अरुण महथा की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव को चाईबासा भेज दिया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating