गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड बिनोद पटेल की रिपोर्ट
धुरकी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के छटे दिन मुखिया पद के 27 एवं वार्ड सदस्य पद के 63 उम्मीदवार पर्चा दाखिल किया। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार के दिन गनियारी कला से जगबानी देवी, भंडार से धनंजय सिंह, भगवान सिंह, एवं रघुनाथ सिंह, सहित अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं अंबाखोरिया मुखिया प्रत्याशी ने पारंपरिक लोक नृत्य के साथ अंबा कोरिया पंचायत मुखिया अपने समर्थकों के साथ गाजे बाजे के साथ नामांकन करने पहुंचे। अपने समर्थकों के साथ गाजे बाजे के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुँच कर बारी बारी से नामांकन दाखिल किया। नामांकन में नोडल अधिकारी अंबुज जयसवाल प्रधान कार्यालय सहायक आनंद कुमार, विकास कुमार शशिकांत विश्वकर्मा राहुल कुमार सुरेंद्र कुमार अंचल उपनिरीक्षक विभूति नारायण सिंह अंचल नाजिर आशुतोष कुमार झा रविंद्र कुमार कार्यालय सहायक विश्वजीत मुर्मू अंचल अमीन इकबाल अंसारी अंचल कंप्यूटर ऑपरेटर हाफिज अंसारी वहीं सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद एएसआई सुबोध कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Read Time:1 Minute, 53 Second