बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग बाल बाल बचे स्वास्थ्य कर्मी
गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड से बिनोद पटेल की रिपोर्ट
धुरकी प्रखंड मुख्यालय के स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी में शनिवार को अचानक बिजली की शॉर्ट सर्किट से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आवास एवं अस्पताल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार 33 हजार केवी के तार टूट जाने से हॉस्पिटल अस्पताल के ऊपर से गुजरी 11000 की तार जलकर अचानक टूट कर गिर गई। तार टूटकर गिरने से अस्पताल के सभी मशीनें जल चुकी वही d3 आईएनआर पंखा कूलर बोर्ड फ्रिज लैपटॉप डेस्कटॉप चार्जर सहित अन्य उपकरण जल चुके हैं । उपकरण के जल जाने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गई है ।शार्ट सर्किट की आग में जीएनएम सोनी कुमारी के सासू मां के पैर में बिजली के झटके लग जाने से मामूली चोटें आई हैं । आनन-फानन में स्वास्थ्य कर्मी बिजली विभाग को फोन कर बिजली पूर्णता बंद कर दी ।
क्या कहते हैं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिनेश सिंह
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्री दिनेश सिंह ने बताया कि मैंने कई बार बिजली भाग को लिखित एवं मौखिक रूप से अस्पताल के ऊपर से गुजरे तार को हटाने की मांग किया था, लेकिन बिजली विभाग के कोई भी पदाधिकारी एवं कर्मी इस बात को गंभीरता से नहीं लिए लिहाजा दिन प्रतिदिन अस्पताल के ऊपर से गुजरे तार बड़ी हादसा का निमंत्रण देती रही है।
क्या कहते हैं विद्युत विभाग के सहायक अभियंता
तकनीकी खराबी के कारण 33000 के तार में खराबी आई थी जिसके वजह से यह 11000 तार टूट कर गिर गई है जल्द ही बिजली सेवाएं चालू कर दी जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating