द्वितीय रेंडमाइजेशन के साथ मतदान कर्मियों का ब्लॉक व पोलिंग पार्टी का हुआ निर्धारण
त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) – सह- उपायुक्त श्री रमेश घोलप, सामान्य पर्यवेक्षक श्री प्रदीप तिग्गा, उप विकास आयुक्त श्री राजेश कुमार राय, निर्वाची पदाधिकारी- सह- अपर समाहर्ता श्री पंकज कुमार सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी श्री दिनेश सुरीन, उप निर्वाचन पदाधिकारी- सह- नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग श्री अरुण उरांव, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार रजक तथा रंका अनुमंडल के सभी निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।
इस कड़ी में रंका अनुमंडल के सभी 479 मतदान केंद्रों के लिए 2108 (10 प्रतिशत रिजर्व के साथ) मतदान कर्मियों का पहले चरण के चुनाव के लिए द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। प्रथम रेंडमाइजेशन से मतदान कर्मियों का प्रखंड जिसमें उनके द्वारा कार्य किया जाएगा निर्धारित हुआ था वहीं आज हुए द्वितीय रेंडमाइजेशन से मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टी निर्धारित की गई है। पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 527 (10 प्रतिशत रिजर्व के साथ) पोलिंग पार्टी बनाया गया है, जिनकी मदद से सफलता पूर्वक मतदान का कार्य संपन्न कराया जाएगा। रंका अनुमंडल में पहले चरण में दिनांक 14 मई को मतदान संपन्न कराया जाएगा वहीं मतगणना की तारीख 17 मई निर्धारित है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating