0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

पलामू से बड़ी खबर आई है…
दो बाइकों की सीधी टक्कर में 3 की मौत

चैनपुर थाना क्षेत्र के ओढ़नार पंचायत के बरवाडीह मोड़ पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार नन्दलाल भुइयां अपनी नानी फुलपातो देवी को बाइक से लेकर ओढनार अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। जबकि सुरेश चौधरी गढ़वा जाने के लिए बरवाडीह मोड़ होकर बाइक से निकल रहा था। इसी क्रम में दोनों बाइकों में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहाँ सुरेश चौधरी और नंदलाल भुइयां को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि इलाज़ के दौरान बुजुर्ग महिला फुलपातो देवी की भी मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार मृतकों में गढ़वा के छपरदगा निवासी सुरेश चौधरी (55 वर्ष) और गढ़वा जिले के ही कितासोकी निवासी नंदलाल भुइयां पिता बीरबल भुइयां, उम्र 25 वर्षीय शामिल हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *