0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

Palamu। कुएं में मछली मारने गए दो युवकों की मौत

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के भूसही गांव के एक कुएं में मछली मारने उतरे दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गयी। उन्हें बचाने उतरे कुछ युवक बेहोश भी हो गए।

मरने वालों की पहचान भूसही निवासी रामचंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष एवं अजय सिंह उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सात बजे लाला चौधरी के कुएं पहले भूसही गांव के रामचंद्र चौधरी (40वर्ष) शनिवार की सुबह मछली मारने के लिए कुएं में उतरा। कुएं में उतरते ही वह डूबने लगा। उसे डूबता देख गांव का ही अजय सिंह(37वर्ष) उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा लेकिन वह भी डूब गया। जिससे कि दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और दोनों को निकालने के लिए एक युवक कुएं में उतरा ही था कि उसे अचेत सा महसूस होने लगा। इस कारण वह बाहर निकल आया।

आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण ऐसी घटना हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाला चौधरी कुएं में महुआ को ठंडा करने के लिए रखता था, जिससे जहरीली गैस बनी और दो युवकों की जान चली गई।

डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के बाद से लाला चौधरी फरार है। ग्रामीणों ने सूचना दी है कि लाला महुआ शराब का कारोबार करता था। उन्होंने बताया कि कार्बन मोनो आक्ससाइड की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हुई होगी।

घटना के बाद गांव में चीख पुकार मची हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *