शादी के 48 घंटे पहले युवक ने की आत्महत्या
शादी के 48 घंटे पहले युवक ने की आत्महत्या
मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट लिखा है। लिखा हुआ नोट को जानकर आप मर्माहत और भावुक हो जायेंगे। युवक के मां बाप को अंदेशा भी नहीं था कि यूवक गम के शाए में इस कदर डूबा हुआ है। घर में बजने वाली थी सहनाई लेकिन इस हादसे से पुरे परीवार का रो रो कर बुरा हाल है। ख़बर को ध्यान से सुने आइए जानते हैं पुरा मामला..
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले में कटकमसांडी थाना क्षेत्र के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
युवक की पहचान उत्तम कुमार उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।परिजनों को शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिली। शुक्रवार की देर रात युवक खाना खा कर अपने कमरे में चला गया।
इसके बाद घर के लोग अपने-अपने कमरे में चले गए। सुबह युवक की मां कुएं से पानी लाने के लिए गई। कुएं की बाल्टी में रस्सी वहां नहीं थी। वह कमरे में रस्सी लाने गई। इस दौरान बेटे का शव रस्सी से लटकते हुए देखा। इसके बाद परिजन युवक को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक उत्तम कुमार की शादी चतरा जिले के मयूरहंड गांव तय हुई थी। आगामी 9 मई को भद्रकाली मंदिर इटखोरी में शादी होने वाली थी। शादी को लेकर कार्ड भी बंट चुके थे। इसी बीच यह घटना हो गई। उत्तम कुमार कटकमसांडी प्रखंड में निजी कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता था। जांच में पता चला है कि फांसी लगाने से पूर्व युवक ने अपने मोबाइल पर सुसाइड नोट भी लिखा है। नोट में उसने यह लिखा है कि मैं दिव्यांग हूं। मुझे कोई प्यार नहीं करता। मैं जिंदगी से उब चुका हूं। पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating