*झूठ की पोटली है भाजपा नेता – झामुमो*
*झूठ बोलने में माहिर है भाजपा नेता – झामुमो*
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू जी के द्वारा पद्यमावती होटल गढ़वा में प्रेस वार्ता में मनगढंत एवं ओछी बाते करने जो बिल्कुल गलत है। जहाँ तक माइनिंग लीज की मामले है वहाँ कोई उत्खनन हूआ ही नहीं, राज्य में बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क सहित सरकार की योजना सोना सोबरन, धोती-साड़ी, लुँगी, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, कृषि ऋण माफी योजना, दीदी-बाड़ी योजना, झारखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना, नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, धान अधिप्राप्ति योजना, हरा राशन कार्ड, प्रत्येक पंचायत में खुलेंगे औषधि केन्द्र सरकार आपके द्वार Universal Pension Scheme जनजातीय/भाषा, किसान पाठशाला, माँडल स्कूल (आदर्श विद्यालय, मरंड, गोमके जयपाल सिंह मुंडा प्रादेशीय छात्रवृति योजना, नियुक्ति वर्ष इत्यादि योजना चल रही है जबकि देश जानता है कि दो वर्ष करोना का महामारी रहा इस कारण राज्य का विकाश थोड़ा थमा हूआ था लेकिन अब सब ठीक-ठाक चल रहा है, खरीद फरोख्त के बल पर सत्ता का भुखी भाजपा को हेमंत सोरेन की सरकार राश नहीं आ रही है क्योंकि इनको राज्य में लूटते नहीं बन पा रहा है, जब भाजपा की सरकार थी तो हाथी उड़ाने एवं डोभा योजना तथा बिना पानी का शौचालय निर्माण कराया जा रहा था और इन योजना के गढ़ो में सैकड़ों मासूम की जान चली गई थी फिर किस मुँह से विकाश का इन लोग नाम लेते हैं। भाजपा चाहती थी कि राज्य में पंचायत चुनाव नहीं हो अपने लोगों से न्यायालय में याचिका भी दायर कराया गया था लेकिन न्यायालय में जनभावना का ख्याल रखते हुए चुनाव के लिए हरी झंड़ी दे दी गई, अब भाजपा के लोग जिला, प्रखण्ड में किसी न किसी बहाने कैम्प कर रहे है कि शायद मेरा पार्टी वार्ड, मुखिया, पंचायत समिति एवं जिला परिषद में जीत जाय, भाजपा हमेशा पीछे से हमला करना जानती है एक तरफ सत्ता पाने की चाहत ने दिल्ली तक दौड़ लगा रही है वही वार्ड सदस्य की जीत हेतू गाँव में कैम्प कर रही है अगर बहुत ही जनाधार वाली पार्टी भाजपा है तो फिर हाय तौबा क्यों मचा रही है, राज्य में जब रधुवर दास की भाजपा सरकार थी उस समय बोला जाता था कि वार्ड सदस्य, पंचायत समिति, जिला परिषद का चुनाव ही नहीं होना चाहिए था केवल मुखिया तो फिर आज किस लिए कैम्प किया जा रहा है वो समझ से परे है।
गढ़वा में भाजपा के लोग अपने ही पार्टी के लोगों को माला पहनाकर पीठ थपथपा रहे हैं। झूठा माहौल बनाने का प्रयास उनका चरित्र रहा है। अभी तक शामिल कराए गए लोगों में कोई भी झामुमो का सदस्य नहीं है।
Read Time:4 Minute, 8 Second