बदमाशों ने तिलक में देने वाला नई चमचमाती बाइक लूट ली
पलामू में चोरों का आतंक
बदमाशों ने तिलक में देने वाला नई चमचमाती बाइक लूट ली
बिच सड़क पर चोरों ने लूट डाला बाईक
पलामू में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधी लगातार कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। ताज़ा मामला पलामू के हुसैनाबाद का है। बताया जाता है कि हुसैनाबाद थाना अंतर्गत जपला नबीनगर नहर रोड में लोटानिया गांव के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने तिलक चढ़ाने बिहार के औरंगाबाद जा रहे लोगों से एक बाइक लूट ली। लुटेरों ने उनके साथ मारपीट भी की है। जिससे एक व्यक्ति का सिर फट गया है। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में किया गया।
मिल रही जानकारी अनुसार हैदरनगर थाना अंतर्गत दीवान बिगहा गांव निवासी गोविंदा पासवान, रवि चंद्रवंशी व लड्डन चंद्रवंशी अपने घर से बिहार के औरंगाबाद के देव गांव तिलक चढ़ाने के लिए नई बाइक लेकर जा रहे थे। रास्ते में लोटनियां गांव के समीप तीन अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक रोक दी। अज्ञात व्यक्तियों ने इन लोगों के साथ मारपीट की एवं तिलक चढ़ाने के लिए ले जाई जा रही बाइक को लूटकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित लोगों ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन दे दिया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छान बीन शुरू कर दी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating