गढ़वा के युवक की अंबिकापुर में मौत
गढ़वा के युवक की अंबिकापुर में मौत, मौत ट्रक का टायर फटने की वजह से हुआ, टक्कर इतना जोर था की युवक दूसरे ट्रक से टकराया, शव के टुकड़ों में बिखर गया
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर टायर फटने से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। अंबिकापुर के एक गैराज में ट्रक का टायर फटा है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि युवक के शव के चीथड़े उड़ गए। मारा गया युवक गढ़वा का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक, शहर के नमनाकला में रिंग रोड पर एक गैराज है। इसी में गढ़वा निवासी मुन्ना चंद्रवंशी करीब 15 साल से काम कर रहा था। रविवार दोपहर गैराज में खड़े ट्रक का टायर फटने का धमाका सुनकर अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो मुन्ना का शव टुकड़ों में बिखरा पड़ा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट से कर्मचारी मुन्ना चंद्रवंशी को तेज झटका लगा। यह झटका इतनी तेज था कि मुन्ना हवा में उड़ता हुआ पास खड़े दूसरे ट्रक से टकराया। उसके शव के चीथड़े उड़ चुके थे।
पुलिस का कहना है कि हादसा काफी गंभीर था। इसके चलते मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। टायर कैसे फटा अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका है कि टायर में हवा भरने के दौरान प्रेशर बढ़ गया होगा। यही प्रेशर गर्मी के चलते विस्फोट हो गया। पुलिस जांच कर रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating