चुनाव से लौट रहे पुलिस जवान की जमकर पिटाई
चुनाव से लौट रहे पुलिस जवान की जमकर पिटाई
गढ़वा जिले में अंतिम चरण का चुनाव कराकर स्ट्रांग रूम लौट रहे पोलिंग पार्टी पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के जवान वेंकटेश शर्मा का हथियार लूट लिया एवं उसकी जमकर पिटाई की। बाद में वहां अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया और जवान को ग्रामीणों से मुक्त कराते हुए हथियार को भी बरामद किया गया। पुलिस पोलिंग पार्टी पर हमला के आरोप में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मेराल प्रखंड के कमरमा गांव के सेक्टर 10 से चुनाव कराकर एक पोलिंग पार्टी के अधिकारी प्राइवेट गाड़ी से मतपेटी लेकर गढ़वा लौट रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को उनपर संदेह हुआ और वे इसका विरोध करने लगे। देखते ही देखते ग्रामीण उग्र हो गए और मतपेटी की सुरक्षा का अथक प्रयास कर रहे पुलिस के जवान बेंकटेश शर्मा को घेर लिया। इस दौरान लोगों ने उनका हथियार भी छीन लिया और पिटाई भी की।ग्रामीणों ने उन्हें करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा।
वहीं इसकी जानकारी मिलते ही मेराल थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जवान को ग्रामीणों से मुक्त कराया और उसके हथियार को बरामद किया। उन्होंने मारपीट करने के आरोपी कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating